8:10 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी विधुत विभाग के कैशियर पर लगभग 33 लाख के गबन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

उझानी विधुत विभाग के कैशियर पर लगभग 33 लाख के गबन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज।

उझानी-बदांयू 30 मार्च।

अमानत में ख़यानत यह कहावत उझानी में तैनात 33/11 विधुत वितरण खण्ड सिटी पर तैनात कैशियर मनिंद्र पाल सिंह पर सटीक बैठती है। तभी तो सन् 2024 से सरकारी रूपये बत्तीस लाख बहत्तर हजार तीन सो तेरह सरकारी खजाने में जमा ना कर गबन कर लिया। आडिट में लेखाकार द्वारा जब गबन की सूचना मिली तो विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक्सईएन के आदेश पर सहायक लेखाकार मोहम्मद राशिद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक्सईएन सतेन्द्र प्रकाश गौतम के आदेश पर सहायक लेखाकार मोहम्मद राशिद द्वारा दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक विधुत वितरण खण्ड 33/11 सिटी आफिस पर तैनात तकनीशियन/ कैशियर मनिंद्र पाल सिंह 1-5-24 से लगातार सरकारी धन के गबन में लगा हुआ था। 16 मार्च को मंडल लेखाकार द्वारा जब आडिट किया तो मालूम पडा कि मनिंद्र पाल अब तक 3272313 रूपये का गबन कर चुका है। मालूम पड़ते ही विभाग में हड़कंप मच गया।

लेखाकार की लिखित शिकायत के आधार पर एक्सईएन ने सहायक लेखाकार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस में मनिंद्र पाल के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा पंजीकृत कराया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने जांच क्राइम इंस्पेक्टर राहुल चौहान को सोंपी है।——————-

सूत्र बताते हैं अलीगढ़ निवासी मनिंद्र पाल सिंह को गबन के आरोप के चलते सस्पेंड भी कर दिया गया है। पूछने पर कोई भी अधिकारी बताते को तैयार नहीं। दर्ज रिपोर्ट में भी पिता का नाम व कहां का निवासी है जानकारी नहीं है, जबकि उसकी सर्विस बुक में सारी जानकारियां मौजूद होंगी।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.