परीक्षाफल पाकर खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे।
बदायूं
स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । जिसमें कक्षा शिशु से एकादश तक के भैया – बहिनों परीक्षा परिणाम वितरित किए गए
सर्वप्रथम विद्यालय समिति के अध्यक्ष मणिकांत वैश्य, उपाध्यक्ष मदन लाल राजपूत ( राजकीय अधिवक्ता) व लेखाधिकारी एवं नगर संचालक डॉ सुवेंद्र महेश्वरी जी ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पुष्पार्जन किया । तात्परंत कक्षाश परीक्षा परिमाण घोषित किया गया । कक्षा अरुण सुविक्षा , उदय नित्य , प्रभात नमन गौतम ,1A धार्विक भारद्वाज, 1B दिव्या यादव , 2nd में समर्थ सिंह राठौर , 3rd में riya, 4A मीनाक्षी , 4B अमित , 5A वेदान्तिक, 5B अभिषेक, 6A में प्रणव शंखधार, 6B में ध्रुव चौहान , 7 A अनन्या, 7B रोहित, 8A अयान गुप्ता , 8B में भास्कर , 9A विहान सिंह तोमर , 9B में अंजलि चौहान , 9C में गोपाल मौर्य , 11 A नमन पाठक, 11B शिवम् ने प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया ।जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अनन्या नवम् में अंजलि चौहान तथा एकादश में नमन पाठक रहे । समस्त सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय के अतिथि मानवभाओं ने शील्ड व प्रमाणपत्र प्रदान कर शुभकामनाएं प्रदान की । समस्त अतिथि मानभावों का सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्यो सतीश गंगवार व राम सिंह राजपूत द्वारा पटका पहनाकर किया गया । परीक्षा परिमाणों की घोषणा परीक्षा प्रमुख शिशु वर्ग में बिजेंद्र सिंह व सीनियर वर्ग में सुनेंद्र मिश्रा ने की ।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे ।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

