बदायूं,
कुमारतनय वैश्य महासभा समिति (रजि०) द्वारा 19वाँ परिवार मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन श्री वैभव लॉन, निकट बिरुआबाड़ी मंदिर, बदायूं में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं सैकड़ों सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथि स्वागत, वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। दोपहर में सामूहिक भोज तथा सायंकाल सम्मान समारोह एवं लकी ड्रॉ कार्यक्रम ने विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा (केंद्रीय राज्य मंत्री) ने समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सूर्य प्रकाश वैश्य एवं श्री राकेश कुमार गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्री महेश चन्द्र गुप्ता एवं श्री राजीव कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाज के विशिष्ट सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया, जिनमें—
कुमारतनय रत्न – श्री सूर्यप्रकाश वैश्य
कुमारतनय विभूषण – श्री जीवेंद्र वैश्य
कुमारतनय भूषण – श्री किशोर कुमार वैश्य
कुमारतनय गौरव – श्री रोहित वैश्य
कुमारतनय सम्मान – श्री हरिओम जयहनावादी
साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले अन्य सभी सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित बेस्ट ड्रेसअप प्रतियोगिता में बरेली को विजेता घोषित किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने भरपूर सराहना दी।




कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति में व्यवस्थापक के रूप में श्री शैलेन्द्र प्रकाश, श्री संदीप वैश्य, श्री किशोर वैश्य, श्री सुनील वैश्य, श्री अरुण वैश्य, श्री शांतनु वैश्य, श्री जीतेन्द्र वैश्य एवं श्री अरविन्द कान्त, पल्लव वैश्य, प्रखर वैश्य, निशांत वैश्य,आदि ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन राष्ट्रीय मंत्री श्री अमर वैश्य, श्री अर्चित वैश्य एवं श्री श्रेय वैश्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसे सभी ने अत्यंत सराहा।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता एवं निरंतर प्रगति हेतु ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

