2:37 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मेडल देकर किया सम्मानित

मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व मेडल देकर किया सम्मानित
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने किया। मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वर्षा यादव ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा उन्हें सही दिशा प्रदान करती है। समारोह में विभिन्न पुरस्कार जैसे मल्टी टैलेंटेड, बेस्ट ओरेटरी, हाईएस्ट अटेंडेंस, जीनियस व बेस्ट इन क्रिटिकल थिंकिंग अवार्ड प्रदान किए गए। कक्षा 3 से 8 तक के वार्षिक परिणाम भी घोषित किए गए। डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल सिंह व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन सिदरा खान व केशव शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस