कैंसर जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ
बिल्सी। नगर के गांधी हॉस्पिटल में आयोजित नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में कैंसर सर्जन डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़ ने सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कैंसर से संबंधित लक्षणों की जांच की गई और मरीजों को समय पर उपचार कराने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. जांगिड़ ने कैंसर की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और उपचार के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नियमित जांच को बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि शुरुआती चरण में बीमारी की पहचान होने से उपचार अधिक प्रभावी हो जाता है। इस जनहितकारी पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई। शिविर के सफल आयोजन में गांधी हॉस्पिटल की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

