2:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- जिजरौली पर अंडरपास की मांग लेकर अनिश्चितकालीन धरना 19 में दिन जारी

उझानीजिजरौली पर अंडरपास की मांग लेकर अनिश्चितकालीन धरना 19 में दिन भी जारी रहा
जिला प्रशासन से वार्ता के लिए आया बुलावा कल 30 मार्च सोमवार को 11 सदस्य का प्रतिनिधिमंडल बदायूं वार्ता के लिए जाएगा
पांच अंडरपास जिसमें जिरौली बटुला बोर्ड फूलपुर गुनौरा बाजितपुर लोड़ा बहडी कुरूऊ मार्ग यह पांच अंडरपास पर वार्ता होनी है
धरने पर भारतीय किसान यूनियन मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा सरकार पर या प्रशासन पर ऐसा कौन सा कानून है जिसके तहत पांच दर्जन से अधिक गांव का पुश्तैनी रास्ता बंद करके उन्हें मौत के मुंह में डाला जा रहा है
सरकार हमेशा कहती है हमारा लक्ष्य है की राजमार्ग से किसान मंडी तक अपनी फसल ले जाए उसके लिए भी यह मार्ग बने हैं
परंतु अब ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे पुश्तैनी गांव के रास्तों पर 5 फीट मिट्टी डालकर उनके मार्ग को भी बंद किया जा रहा है
इस अवसर पर कामरेड राम प्रकाश ने कहा धरना जनहित में लगा है आखिर साठ गांव से अधिक ग्रामीण कैसे निकालेंगे खेती-बाड़ी कैसे करेंगे समस्या जटिल है इसलिए प्रशासन को पहल करके इन ग्रामीणों को अंडर पास और उनकी समस्या का निदान करना चाहिए उन्होंने कहा जनहित सर्वो ऊपर है इस समस्या का निदान करने के लिए प्रशासन और शासन को हम गरीब लाचार किसान मजदूर की आवाज को सुनना चाहिए
इस अवसर पर भगवान स्वरूप शर्मा राजाराम राजपूत रामपाल राजपूत गंगाराम राजपूत हीरालाल राजपूत बृजपाल राजपूत नेतराम राजपूत तुलसी राजपूत ओम प्रकाश राजपूत असलम अंसारी बेला सहाय वेद प्रकाश सुरेश चंद्र राजपूत तेजपाल राजपूत राहुल तूफानी प्रवेश गुप्ता आदि दर्जनों धरने पर मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.