11:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव- भाकियू चढूनी का संगठन विस्तार, हसनपुर में सदस्यता अभियान

कुंवरगांव। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) द्वारा क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने विकासखंड सलारपुर की ग्राम पंचायत हसनपुर में किसानों से जनसंपर्क किया।

इस दौरान संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर कई किसानों ने किसान हित में काम करने का संकल्प लेते हुए यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। नवगठित टीम ने क्षेत्र के दबे-कुचले किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनकी आवाज बुलंद करने का भरोसा जताया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संगठन विस्तार के तहत ग्राम पंचायत हसनपुर निवासी नवाब हुसैन को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पुत्तन पुत्र दिला को प्रवक्ता तथा परवेज पुत्र कमरुद्दीन को ग्राम उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर नूरुद्दीन (नगर अध्यक्ष), बीयीशु दास, छोटे हसन, यावेंद्र यादव, कल्लू, वीरपाल, हरिओम, गफ्फार और आनंद बाबा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस