परिवार परामर्श केंद्र बना टूटी रिश्तों की डोर जोड़ने का सहारा, बदायूं पुलिस की सराहनीय पहल


केशव गुप्ता
बदायूं।
पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र एक बार फिर बिखरते परिवारों को जोड़ने का माध्यम बना। आपसी कलह और मतभेद के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को समझाइश और संवाद के जरिए एक डोर में बांधने का प्रयास किया गया।
आज दिनांक 28 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित इस परामर्श केंद्र में अनुभवी काउंसलरों एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई।
इस दौरान उपस्थित काउंसलर—
श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री ज्वाला प्रसाद गुप्ता, श्री भीमसेन सागर, श्रीमती सुषमा कथुरिया, श्री एस.डी. शर्मा एवं श्री अशोक खुराना—ने पक्षकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
वहीं पुलिस टीम में महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल संध्या, महिला कांस्टेबल डोली एवं महिला कांस्टेबल राखी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
👉 कुल 20 प्रकरण (फाइलें) प्रस्तुत की गईं, जिनमें—
15 मामलों में काउंसलिंग की गई
02 मामलों में आपसी समझौता कराया गया
02 मामले निरस्त किए गए
शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पक्षकारों को सुनवाई हेतु बुलाया गया
परामर्श केंद्र के माध्यम से न केवल समस्याओं को सुना गया, बल्कि उनके समाधान हेतु सकारात्मक पहल भी की गई, जिससे कई परिवारों को टूटने से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

