
आज सेकुलर लीडर व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के कस्बा ककराला स्थित हज़रत शाह सुजाअत रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर चादर पोशी की। ककराले पहुंचने पर ककराला वासियों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला डालकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने हज़रत शाह सुजाअत रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर पहुंच कर चादरपोशी व गुलपोशी की और देश व प्रदेश मे आपस मे भाईचारा व हिंदू मुस्लिम एकता कायम रहे ऐसी दुआ की।
इस मौके पर जेगम खां, नवाज़िश खान, आमिर सभासद, माजिद सभासद, अय्यूब खां, अरशद भाई, अली फरशोरी, रिजवाँन खान, छोटू, लालू चौधरी वसीम वारसी, फहीम,मोहमद रफी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

