10:09 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग- जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याओं को सुना

जिलाधिकारी बदायूँ तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा थाना मूसाझाग पर थाना दिवस/समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज दिनांक 28.03.2026 को थाना दिवस/ समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा थाना मूसाझाग पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा थाना दिवस / समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मूसाझाग व अन्य अधि0कर्मगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस