4:49 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

जाहिं बिधि रहे राम , ताहि विधि रहिए : आचार्य संजीव रूप

पर्व : रामनवमी

जाहिं बिधि रहे राम , ताहि विधि रहिए : आचार्य संजीव रूप

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ ग्राम गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज के तत्वाधान में श्री रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराया तथा राम कथा का वाचन किया ! श्री राम कथा बॉचते हुए आचार्य संजीव रूप ने कहा “भगवान श्री राम की दो बातें अगर लोग मान ले तो सब सुखी हो जाएँ ! पहली बात भगवान राम अभिवादन शील थे – मानस में चौपाई आती है – प्रातः काल उठकर रघुनाथा मात-पिता गुरु नावई माथा ।अर्थात श्री राम की तरह सब अपने माता-पिता गुरु तथा बुजुर्गों को अभिवादन करें तो चार चीज़ बढ़े – आयु विद्या यश और बल । आज बुजुर्ग दुखी है उनके पुत्र उनके साथ बैठते नहीं , सेवा करना तो दूर उनसे बात भी नहीं करते ! ऐसे लोगों को राम से सीखना चाहिए । दूसरी बात श्री राम की वचनबद्धता ! – रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई ॥ अर्थात जिसको जो वचन दो उसे निभाओ ! अपने वचन को कभी भंग नहीं करना चाहिए तभी व्यक्ति का सम्मान संसार में होता है । आचार्य ने कहा “सीताराम सीताराम सीताराम कहिए , जाहि विधि रहे राम ताहि विधि रहिए ! कथा में विश्वजीत पाल, बद्री प्रसाद आर्य , भानु प्रकाश सिंह , गौरव उपाध्याय , राकेश शाक्य, नेमपाल कोहली,जयप्रकाश कोहली,सुखबीर सिंह श्रीमती संतोष कुमारीश्रीमती कमलेश कुमारी, आचार्य तृप्ति आर्य मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस