बिल्सी । बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के रियोनार्ई गांव में गुरुवार रात एक टेलर की दूकान में आग लग गईं। इस
घटना में दुकान में रखी सिलाई मशीन, ग्राहकों के तैयार
कपड़े और कुछ नकदी जलकर राख हो गरईड। आग लगने
का कारण संदिग्ध बताया जा रहा है।
जानकारी के अनसार, रियोनाई निवासी विपिन पुत्र
हरिदास कई वर्षों से गांव में टेलरिंग का काम करते हैं
गुरुवार को भी उन्होंने रोज की तरह रात करीब 9 बजे
अपनी दुकान बंद की और घर चले गए थे।
दूकान बंद होने के कुछ समय बाद ही अंदर से आग लग
गई। जिसने देखते ही देखते पूरे सामान को अपनी चपेट
में ले लिया।
आग लगने की स्रचना मिलने पर जब तक दूकानदार
मौके पर पहंचा, तब तक दूकान में रखा सिलाईं मशीन
ग्राहकों के सिले हुए और अधूरे कपड़े, कपड़े का स्टॉक
और कुछ नकदी पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों
ने आग बूझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी
नुकसान हों चुका था।
इस घटना से विपिन को बडा आर्थिक नकसान हआ
है। ग्राहकों के कपड़े जल जाने से उन्हें आर्थिक और
सामाजिक दोनों तरह की चुनौतियों का सामना
करना पड़ रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

