उझानी कार की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल।
अज्ञात चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज।
उझानी बदांयू 27 मार्च।
सरौरा बाईपास पर कल्याण सिंह चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 25 मार्च की रात करीब 10 बजे की बताई जाती है।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली निवासी रामचन्द्र पुत्र सोहनलाल ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका धेवता योगेन्द्र पुत्र चन्द्रकेश शर्मा, जो मोहल्ला श्री नारायनगंज का निवासी है, अपने मित्र रौनक पुत्र पप्पू निवासी गद्दी टोला के साथ अपनी स्कूटी (रजि.UP24AR5219) से घर से सरौरा बाईपास जा रहा था।
कल्याण सिंह चौक पर बदायूं की ओर से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार (रजि. UP85AW8055) के चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में आकर उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से योगेन्द्र और रौनक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवकों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।
कोतवाली पुलिस ने रामचंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

