प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते का दर्दनाक अंत सामने आया। चमनगंज बाजार निवासी हेमंत वर्मा ने अपनी पत्नी स्वीटा की इलेक्ट्रिक प्रेस से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी कई घंटों तक मौके पर बैठा रहा और पत्नी की मौत के बाद खुद पुलिस को सूचना देकर सरेंडर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। करीब 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद उन्होंने 2021 में लव मैरिज की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com