शिकायतकर्ता के साथ कुल 300000 रूपये (3 लाख रूपये) की साइबर ठगी के प्रकरण में थाना इस्लामनगर पर नियुक्त साइबर हेल्प डेक्स टीम द्वारा साइबर सेल जनपद बदायूँ की मदद से त्वरित कार्यवाही करते हुये शिकायकर्ता के साथ हुये साइबर फ्राड 300000 रूपये की धनराशी को वापस कराया गया।
जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी बदायूँ द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना इस्लामनगर साइबर हेल्प डेक्स पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में पीडित/शिकायतकर्ता के साथ दिनांक 3.09.2025 में भिन्न तिथियों मे कुल 300000 रूपये की साइबर ठगी की गयी थी पीडित / शिकायतकर्ता द्वारा MHA के नेशनल साइबर क्रइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा टोल फ्री नं0 1930 पर अपनी अपनी शिकायते दर्ज करायी गई । जिसमें थाना इस्लामनगर पर साइबर हेल्प डेक्स पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो द्वारा साइबर सेल जनपद बदायूँ की मदद से त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 300000 (3 लाख) रूपये की को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज कराते हुये तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित करायी गई।
साइबर फ्राड का कारण – शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उनकी बेटी रूस में पढती है। करैन्सी चैजिंग के नाम पर पैसा लेकर ना देने के सम्बन्ध में।
साईबर हेल्प डेक्स टीम –
1. श्री उदयवीर सिंह थानाध्यक्ष थाना इस्लामनगर जिला बदायूं
2. व0उ0नि0 श्री मनोज कुमार
3. उ0नि0 श्री संदीप कुमार गुप्ता
4. कम्प्यूटर आपरेटर सरफराज
5. का0 पवन कुमार
साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानीः-
* लोन/गेम एप केमकडजाल सेबचें
* पैसेकेलालच मेंअपना अकाउण्ट एवं सिम कार्ड किसी को न दें।
*किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वाराWhatsappस्क्रीनशेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है।
*गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचे। साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड किये गये हैं. अतः किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालने के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही निकालें।
*सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट / वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को सोशल साइट पर आनलाइन चैट कर सेक्सुअली उकसाकर उनका न्यूड वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है। अतः सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।
किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें।
* ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें । किसी भी प्रकार के *साइबर क्राइम से सम्बन्धित आनलाइन शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी अनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.inके माध्यम से करें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

