सलारपुर – कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्राओं से भोजन बनवाने का वीडियो वायरल
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में शिक्षा ग्रहण करने आई छात्राओं से भोजन बनवाने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है
पूरा मामला ब्लॉक सलारपुर क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मोगर का बताया जा रहा है इंटरनेट पर वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय परिसर में रहने वाली छात्रों से गैस की भट्टी चल्हा पर खाना बनवाया जा रहा है वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि स्कूल की ही छात्राएं भोजन बना रही हैं वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से विद्यालय में रसोईया का काम कराया जा रहा है जो नियम के विरुद्ध है इस क्षेत्र में जमकर चर्चा हो रही है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com