मौलाना को देख युवक ने की फायरिंग आरोपी की तलाश में गांव पहुंची पुलिस आरोपी गांव से फरार पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के बाद कर सकती है कार्यवाही
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में एक युवक ने दिन दहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी जब गांव की मस्जिद में पूर्व समय में रहे मौलाना गांव में अपने परिचितों से ईद मिलने आए थे । युवक का मौलाना से पुराना विवाद चल रहा है ।
पूरा मामला कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया का है जहां पिछले वर्ष श्रावण माघ में गांव निवासी जुल्फिकार का मस्जिद में रहने वाले मौलाना रफीक से विवाद हो गया था । इसको लेकर गांव में जमकर बबाल हुआ था मामला थाने तक पहुंचा था पुलिस ने कार्यवाही भी की थी जिसके बाद मौलाना मस्जिद छोड़ कर चले गए ।मौलाना रफीक बरेली जिले के एक गांव के रहने वाले हैं वह मस्जिद में इमाम का काम करते थे वह मस्जिद छोड़ चले गए और मंगलवार को गांव में अपने परिचितों के यहां ईद मिलने पहुंचे तो पुनः युवक ने उनको देखकर घेर लिया और गालियां दीं । ग्रामीणों का कहना है कि युवक ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी ।युवक प्रधानी चुनाव में प्रत्याशी रह चुका है और इस बार पुनः दावेदारी ठोक रहा है । फायरिंग की घटना के बाद गांव में दहशत फ़ैल गई है लेकिन ग्रामीणों ने मौलाना को समझा बुझाकर शांत कर दिया। फायरिंग की घटना कर युवक गांव से फरार हो गया बुधवार को पुलिस दो बार गांव पड़ौलिया में पहुंची और आरोपी को तलाश किया लेकिन युवक नहीं मिल सका बताया जाता है कि युवक घटना के बाद गांव से फरार हो गया है । पुलिस उसको तलाश कर रही है । पुलिस युवक को कभी भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही कर सकती हैं ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com