12:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मां खेड़े वाली देवी मेले का विधायक ने किया उद्घाटन

मां खेड़े वाली देवी मेले का विधायक ने किया उद्घाटन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में स्थित मां खेड़े वाली देवी मां के मंदिर पर लगने वाला सात दिवसीय मेला बीती मंगलवार की रात विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। इसका उद्घाटन विधायक हरीश शाक्य एवं कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुखवीर सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि मेलों के आयोजन से एक-दूसरे के प्रति भाईचारा बढ़ता है। मेले से हमारी संस्कृति एवं सभ्यता का भी लोगों को ज्ञान मिलता है। मेले के आयोजन के पीछे वहां की संस्कृति एवं सभ्यता जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि यह मेला विगत 29 वर्षों से समाज के सहयोग से निरंतर चलता आ रहा है। इस बार मेला 30 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर मेला कमेटी के संरक्षक सोनू सिंह, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, राहुल शाक्य, अर्जुन सिंह चौहान, ब्रज मोहन सिंह, हेमेंद्र सिंह चौहान, सुधीर श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा, श्रीराम समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस