4:26 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। नकदी-जेवर संग युवती लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर बनगवा गांव निवासी युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने और नकदी-जेवर ले जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

आरोप है कि 22 मार्च की रात युवती घर पर ही थी, लेकिन सुबह उसके गायब होने की जानकारी हुई। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि युवती अपने साथ सोने के आभूषण और करीब ढाई लाख रुपये नकद भी ले गई है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस