शहीदों की नगरी शाहजहांपुर में शहीद दिवस पर शहीदों की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में बदायूं से शाहजहांपुर पहुंचें कांग्रेसी धरना प्रदर्शन प्रेस वार्ता में हुए शामिल *
बदायूं 25 मार्च 2017 आज जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह के नेतृत्व में बदायूं के कांग्रेसी 23 मार्च 2026 शहीद दिवस के अवसर पर शाहजहांपुर शहीद पार्क में शाहजहांपुर के अमर शहीद अशफाक उल्ला खान , ठाकुर रोशन सिंह और पंडित रामचंद्र बिस्मिल की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में शाहजहांपुर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन पर बदायूं से जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान कांग्रेस महासचिव और जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्रीमती उपासना सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चशमपाल सिंह, जिला सचिव वीरपाल यादव ,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर अल्पसंख्यक कांग्रेस कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाह रजा शाहजहांपुर पहुंचे। 
शाहजहांपुर में अशफाक उल्ला खान के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खान सदस्य भारतीय कांग्रेस कमेटी के होटल पर पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए शाहजहांपुर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर कई पुस्तक लिखने वाले आदरणीय सुधीर विद्यार्थी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री रजनीश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव कुमुद गंगवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तनवीर अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी बदायूं के कोऑर्डिनेटर ठाकुर पवन सिंह, सीतापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे, बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ,प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह राठौड़ ,कांग्रेस बदायूं जिला प्रवक्ता उपासना सिंह ने संयुक्त रूप से मांग रखी के हमारे शहीदों की मूर्तियां यथावत शहीद पार्क में प्रतिस्थापित की जाए और जिस तरीके से उनको हटाया गया है उनके अवशेषों को विसर्जन करने के लिए उन मूर्तियां केअवशेष कांग्रेसियों को दीए जाएं,, शाहजहांपुर प्रशासन ने कुछ समय की समय अवधि मांगते हुए आश्वासन दिया की मूर्तियां पुनः स्थापित होगी और शहीद स्थल पर प्रतिस्थापित करने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया है।
उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि अगर समय अवधि में यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
धरना प्रदर्शन में शाहजहांपुर के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com