8:31 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

अलापुर। सखानू में आम के बाग की रखबाली कर रहे बृध पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

आम के बाग की रखबाली कर रहे बृध पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
अलापुर। थाना क्षेत्र के सखानू गांव में आम के बाग की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय चौकीदार शाने रजा पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है। गुरुवार सुबह परिजन जब उनके लिए खाना लेकर बाग पहुंचे, तो शाने रजा खाट पर खून से लथपथ घायल अवस्था में मिले।
शाने रजा पुत्र मकबूल रजा सखानू के वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने गांव निवासी आमिर से दो साल के लिए आम का बाग पेशगी पर लिया था और उसकी निगरानी कर रहे थे। शाने रजा अविवाहित थे और इसी बाग की फसल से अपना जीवन यापन करते थे।
घायल अवस्था में मिलने पर परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना अलापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार को एक निजी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट हसरत अली ख़ान

विज्ञापन एक्सप्रेस