उझानी दूध में पड़ी छिपकली की चाय पीने से हड़कंप,नो लोगों ने लगवाई वैक्सीन।



उझानी बदांयू 25 मार्च।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल निवासी कमलेश पत्नी तेजपाल ने बताया कि कल शाम को मम्मी ने दूध काढ़ कर खूँटी पर टाँग दिया था। सुबह आठ बजे पूरे परिवार ने उस दूध की चाय बनाकर पी ली। इसके बाद दूध का बर्तन साफ करने के लिए देखा तो उसमें मरी हुई छिपकली पाई गई जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया ।
कमलेश पत्नी तेजपाल ,भगवती पत्नी रवि शंकर, अपने मायके में आई आरती पत्नी सरवन(विनावर ससुराल), लक्ष्मी पत्नी दुर्गेश (बरेली ढका ससुराल), रविशंकर 50 पुत्र ज्ञानी राम , कोमल 6 पुत्री सरवन निवासी विनावर, सोनम 05 पुत्री दुर्गेश निवासी बरेली ढका,
शुशांत पुत्र तेजपाल निवासी पिपरौल, मयंक डेढ़ वर्ष पुत्र शरवन ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर डॉक्टर से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार ने उनका परीक्षण करते हुए उन्हें वेक्सिनेशन की सलाह दी। व सभी का वैक्सीनेशन कराया। तथा कोई भी असुविधा होने पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर जानकारी प्रदान करने को कहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

