मां काली के रुप में किया महाकाल का भव्य श्रृंगार
बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में बीती सोमवार की रात भक्तों ने नवरात्र के उपलक्ष्य में मां काली के स्वरुप में महाकाल का अदभुत श्रृंगार किया। बाबा के दर्शन के लिए यहां देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। इससे पहले यहां भक्तों ने रुद्राभिषेक कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। बताते कि बाबा का श्रृंगार प्रत्येक सोमवार को बदल-बदल कर स्वरुप में किया जाता है। बाद में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। समिति द्वारा महाकाल का श्रृंगार करने वाले परिवार के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इधर नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में भी भक्तों ने माता रानी के स्वरुप में महाकाल का श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

