8:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नगर पालिका में एसडीएम ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ

नगर पालिका में एसडीएम ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ
बिल्सी। नगर पालिका परिषद में मंगलवार को शासन द्वारा नामित पांच सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सभी नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में गगन राठी, अनुराग शाक्य, संजीव वार्ष्णेय, नेहा वाल्मीकि एवं अमित मिश्रा शामिल रहे। समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने नगर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने नव-नामित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। पालिकाध्यक्षा ज्ञानदेवी सागर ने कहा कि नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। इस दौरान वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, ईओ वेदप्रकाश यादव, प्रखर माहेश्वरी, बागीश माहेश्वरी, पीयूष राठी, विवेक कुमार, तेजस्वी सागर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस