बिल्सी । जनपद बदायं में लंबे समय से प्रतीक्षित बिल्सी बाईपास निर्माण को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। शासन ने बदायं-बिजनौर मार्ग से बिल्सी नगर तक 7 किलोमीटर लंबे
बाडपास निर्माण के लिए 73.76 करोड़ रुपये की प्र
शार्सानेक
एवं वित्तीय स्वीकति दे दी है। इससे क्षेत्र के लोगों में खशी की लहर दौड़ गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस
परियोजना के तहत चेनज 0.000 से 7.000 तक बाडपास
का निर्माण कराया जाएगा। प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 25.81 करोड रुपये की धनराशि अवमक्त की गई है, जिससे निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो सकेगा। इस बाइपास के बनने से बिल्सी नगर में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, साथ ही बदायं-बिजनौर मार्ग पर यातायात सुगम होगा। व्यापार और आवागमन को भी नई गति मिलेगी जिससे क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा। विधायक हरीश शाक्य की भूमिका रही अहम। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजरी दिलाने में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य की सक्रिय भमिका रही है। उन्होंने लगातार शासन स्तर पर पैरवी कर इस बाइपास को स्वीकति दिलाई। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। तकनीकी स्वीकृति के बाद शूरू होगा कार्य शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्य शूरू करने से पहले तकनीकी स्वीकति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही निर्माण कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा।
बिल्सी के लोगों को अब उम्मीद है कि जल्द ही यह बाइपास
तैयार होकर शहर को जाम और यातायात की समस्या से
राहत दिलाएगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

