8:18 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

जलभराव से परेशान धनौली के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन

जलभराव से परेशान धनौली के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव धनौली में मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसील दिवस में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। गांव के श्याम सिंह यादव ने बताया कि गांव की अधिकांश सड़कों पर लंबे समय से सफाई न होने एवं जर्जर होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को ग्रामीणों ने बिल्सी तहसील मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, लेकिन ग्राम प्रधान व जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण टिंकू यादव ने बताया कि जलभराव की वजह से गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस