फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शहीद दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आज शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर एक अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने मिलकर इन महान वीरों को नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया। इसके पश्चात शिक्षकों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए शहीदों के साहस, त्याग और अटूट देशभक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इन वीर सपूतों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, “भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों का बलिदान हमें सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए।”


विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल शहीदों को याद करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर परमिंद्र सिंह, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर राखी गुप्ता सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

