5:50 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

वैशाली फिल्म क्रिएशन के कार्यालय पर संयुक्त पेन्शनर्स कल्याण समिति की बैठक

संयुक्त पेन्शनर्स कल्याण समिति उ० प्र० जनपद शाखा बदायूँ के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक वैशाली फिल्म क्रिएशन के कार्यालय पर जनपद के सह संयोजक अशोक सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उक्त बैठक में आठवें वेतन आयोग के लाभों से पेन्शनर्स को बंचित करने की सरकार की मंशा के विरोध में समिति के आव्हान पर दिनांक 25 मार्च को मनाये जाने वाले काला दिवस की रणनीति पर विचार किया गया।
जनपद संयोजक संतोष शर्मा ने कहा कि सभी पेन्शनर्स काली पट्टी बांधकर अपना विरोध व्यक्त करेंगे तथा प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से 12 बजे प्रेषित करेंगें। सभी पेन्शनर्स 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित राजकीय सिविल पेन्शनर्स परिषद के कार्यालय पर एकत्रित होंगे। उन्होने यह भी बताया कि समिति से संबद्ध सभी 16 संगठनों के पेन्शनर्स से व्यापक रूप से निरन्तर सम्पर्क किया जा रहा है।
उक्त बैठक में समिति के संरक्षक गुलाब सिंह राठौर, सह संयोजक (प्रचार) महेश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल शामिल रहे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल द्वारा दी गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस