साप्ताहिक सत्संग
वास्तविक धनवान वह है जो निर्लोभी है : आचार्य संजीव रूप
बिल्सी,तहसील क्षेत्र के एक तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया !अथर्ववेद के101 मंत्रों से विश्व शांति च ।कामना के साथ आहुतियां दी गईं ! अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ करते हुए कहा “दुनिया का सबसे ताकतवर आदमी वह होता है जो किसी से ईर्ष्या द्वेष नहीं करता ! दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति वह होता है जो निर्लोभी होता है ! व्यक्ति धन होने से धनवान नहीं होता किंतु निर्लोंभी होने से ही वह धनवान होता है ! इसी प्रकार जो व्यक्ति विनम्र होता है अहंकार रहित होता है वह व्यक्ति ही सबसे सुंदर और प्यारा होता है ! जो व्यक्ति क्रोध नहीं करता वह मनुष्यों में श्रेष्ठ होता है ! जो व्यक्ति कामवासना से परे होता है वह संत होता है ! हम मनुष्यों को चाहिए कि हम सत्य का ही मार्ग जीवन में अपनाएं ! सत्यवादी व्यक्ति प्रभु का निकटस्थ होता है ।कुमारी तान्या रानी ने वेद पाठ किया !तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने भजन गाए । कार्यक्रम में राकेश आर्य, अगरपाल सिंह,विचित्र पाल सिंह, पंजाब सिंह,सरोज देवी,श्रीमती सूरजवती देवी,श्रीमती अंजली आर्य, उर्वशी आर्य , नीरेश आर्य आदि मौजूद रहे !
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

