9:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सड़क पर ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

सड़क पर ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ट्रॉली को बांधकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रामबहादुर पुत्र देवीराम ने बताया कि उन्होंने अपनी ट्रॉली घर के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह के करीब चार बजे चोर ट्रैक्टर लेकर आया और ट्रॉली को उसके पीछे बांधकर ले गया। सुबह जब ट्रॉली मौके पर नहीं मिली तो उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। फुटेज में एक व्यक्ति ट्रैक्टर के सहारे ट्रॉली को ले जाता नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस