10:20 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

गिंदो देवी महाविद्यालय में नौ वर्ष उपलब्धि एवं विकास पर कार्यक्रम

आज गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “नौ वर्ष उपलब्धि एवं विकास” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को जागरूक नागरिक बनने तथा समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की और अपने विचार प्रस्तुत करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास पर चर्चा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को प्रदेश की प्रगति से अवगत कराना तथा उनमें सामाजिक एवं राजनीतिक जागरूकता विकसित करना रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने संकल्प व्यक्त किए।

विज्ञापन एक्सप्रेस