कोतवाली पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को तमंचा व चाकू के साथ पकड़ा।
उझानी बदांयू 19 मार्च।
बीती रात वाहन चैकिग के दौरान उपनिरीक्षक रघुराज सिंह हेड कांस्टेबल जावेद हुसैन, हिमांशु ने रौली किनापुर रोड से दो व्यक्ति प्रदीप पुत्र हरिओम व राजेश उर्फ लल्ला पुत्र बन्नू उर्फ बनवारीलाल निवासीगण मोहल्ला विजयनगर कालौनी मीराजी चौकी कोतवाली बदायूँ को गिरफ्तार किया गया।
जिनमें प्रदीप के पास एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व राजेश उर्फ लल्ला के कब्जे से एद अदद चाकू बरामद हुआ ।
कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com