बदायूं के उझानी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। थाना बिनावर क्षेत्र के मलगांव निवासी सोहनपाल ने अपनी 22 वर्षीय बेटी रंगोली की शादी करीब दो वर्ष पहले उझानी क्षेत्र के फकीराबाद गांव निवासी कुलदीप के साथ की थी।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रंगोली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, ऐसा ससुराल पक्ष का कहना है।
वहीं मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रविवार शाम करीब चार बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com