3:41 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एपीएम काॅलेज में रासेयो शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

उझानी बदांयू 13 मार्च।

एपीएम( पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

सर्वप्रथम महाविद्यालय के निदेशक डॉ एमएसए अग्रवाल व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत वशिष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वयंसेविकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति दी ।
तत्पश्चात बी.ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नंदिनी ने देवी स्तोत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ड्रग एडिक्शन नाटक जिसमें धूम्रपान शराब गुटखा तंबाकू आदि व्यसनों को छोड़ने के लिए स्वयंसेविकाओं ने नाटक की प्रस्तुति दी। जिसमें युक्ति अनुष्का वर्षा रिचा रूबी शीतल योगिता अलीशा नंदिनी आदि ने मुख्य भूमिका निभाई ।

लावणी नृत्य राधा तेरी चुनरी पानी छलके आदि कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया l
कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा व सभी का योगदान सराहनीय है।

विज्ञापन एक्सप्रेस