बिल्सी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को परामर्श व उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने विधायक का स्वागत किया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। शिविर में पहुंचे मरीजों की मानसिक स्थिति की जांच की गई और उन्हें अवसाद (डिप्रेशन), तनाव (स्ट्रेस) सहित अन्य मानसिक विकारों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। जिले से आई टीम ने मरीजों को नियमित दिनचर्या अपनाने, तनाव से दूर रहने, पर्याप्त नींद लेने और सकारात्मक सोच रखने जैसे आवश्यक निर्देश दिए। जरूरतमंद मरीजों को परामर्श देने के साथ ही नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। विधायक हरीश शाक्य ने स्वास्थ्य केंद्र द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की मंशा हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसमें मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर, आदित्य महेश्वरी, राहुल शाक्य, निखिल सक्सेना, मधुप राठी, तेजस्वी सागर, मुनीश सागर और संजीव वार्ष्णेय, जिला मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश कुमारी, मोहम्मद इलियास, प्रेम बाबू, राजकुमार मौर्य, तापस भारद्वाज, अमन उपाध्याय, डॉ. प्रगति शर्मा, सुमन शर्मा, शशिवाला, अमृता पाल, प्रतिक्षा, सर्वर अली आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

