2:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पोषण भी, पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी वर्कर को दिया प्रशिक्षण


बिल्सी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित एकीकृत बाल विकास सेवाएं के अंतर्गत चलाए जा रहे “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय अंबियापुर में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सीडीपीओ राखी गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक प्रद्युम्न यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य और प्री-स्कूल शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पहल नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है, जिसके तहत छह वर्ष तक के बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ प्रारंभिक बाल देखभाल और शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को भी पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। सीडीपीओ राखी गुप्ता ने बताया कि “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय की भागीदारी बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य सेविका मानती देवी, मंजू दिवाकर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ईशांत भास्कर, रितु नारायन शाक्य, मधुबाला, कमला और नुसरत सिद्दीकी आदि आंगनबाड़ी वर्कर मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस