10:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

डोडा चूर्ण के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बिल्सी। जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 15 किलोग्राम डोडा चूर्ण के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एसआई संजीव कुमार फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग के खेल मैदान से खेतों की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 15 किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ज्ञानचन्द्र और रतनपाल निवासी ग्राम बैरमई बुजुर्ग बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस