सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर्स ऐसोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बदायूं के तत्वावधान में कोषागार के पेन्शनर्स भवन में होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता द्वारा की गई।
संचालन मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने किया तथा समारोह के आयोजक जिला उपाध्यक्ष ब्रिजेश चौहान रहे।
बिशिष्ट अतिथि जिलाबरिष्ठ उपाध्यक्ष रबीन्द्रमोहन सक्सेना एवं जिला सम्प्रेछक राजेश कुमार जौहरी रहे ।
मुख्य अतिथि प्रांतीय कर्मचारी नेता कबि माधब मिश्र ने समारोह को संबोधित करते हुए होली का हुडदंग स्वरचित हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत कर हंसाया एवं गुदगुदाया, उन्हौंने आगे कहा कि भारत सरकार के सामने प्रांतीय नेतृत्व ने आठ बिन्दुओं पर मांग रखी है जिसमें पुरानी पेंशन बहाली हो या फिर सांसद, विधायक ऐमल्सी की पेंशन बन्द हो, आठवें बेतन आयोग में 1982 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी पेन्शनर्सों को लाभांश दिये जांय और कोबिडकाल का 18 माह का डी ए कर्मचारी एवं पेन्शनर्स को तत्काल दिया जाए, चिकित्सा सुबिधा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए , 50% डी ए डी आर को मूल बेतन में मर्जर किया जाए ।
जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमान अमरनाथ यादव के आवाहन पर सरकार द्वारा उपरोक्त मांगे न मानने पर 20 मार्च 2026 से हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा और 21 अप्रैल को 11 बजे से पेन्शनर्स भवन पर धरना देकर प्रशासन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को सम्बोधित ग्यापन भेजा जायेगा।
बिशिष्ट अतिथि जिलाबरिष्ठ उपाध्यक्ष रबीन्द्रमोहन सक्सेना ने कहा कि पेन्शनर्स साथियों को जागरूक रहकर प्रत्येक आन्दोलन में भागीदारी करना चाहिए, जिससे सरकार से मांगे मनवाने में सफलता प्राप्त हो।
बिशिष्ट अतिथि सम्प्रेछक श्रीमान राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि राशिकरण का 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष पर प्रावधान किया जाए। उन्हौंने कहा कि पेन्शनर्स के लिए 65 वर्ष पर हर 5 वर्ष पर 5% बढोत्तरी की जाय, पेन्शनर्स के लिए रेल किराये में 50% की छूट दी जाए।
होली मिलन समारोह में जनाब समसुद्दीन जी, लाडलेबाबू, राजेन्द्र सिंह, गिरिराज किशोर गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, रामनिवास बर्मा, श्यामलाल, रामकुमार शर्मा उपाध्यक्ष बेसिक शिछा, श्रीमती पुष्पा सक्सेना, श्रीमती मुन्नी देबी, प्रभाकर मिश्रा, हरिओम सक्सेना, आयशा प्रबीन, विश्वमोहिनी शुक्ला, जगदीश चन्द तिवारी, पप्पू, श्रीमती शकुन्तलादेवी, सुशील कुमार उर्फ नीरू कोषाध्यक्ष, रामप्रकाशसिंह राठौर, सतेन्द्रशाक्य, रफऊहुसैन , मुहम्मद नदीमुल हसन, श्रीमती मधू रानी, छोटेलालवौद्ध, चन्दप्रकाश जौहरी आदि सेवानिवृत्त साथी उपस्थित रहे ।
मोहन स्वरूप गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
