10:18 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बालाजी धाम पर हनुमान जी का भव्य श्रृंगार

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित बालाजी धाम पर मंगलवार की सुबह भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया। यहां भक्तों ने पुष्प माला, चंदन, केसर और सुंदर वस्त्रों से बजरंगबली का श्रृंगार किया। पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से गूंज उठा। श्रृंगार के उपरांत भक्तों ने सामूहिक आरती की और प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तों ने बताया कि यह आयोजन हर मंगलवार और शनिवार को किया जाता है। भक्तों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मकता का संदेश प्रसारित होता है। इधर, मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा एवं गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर बालाजी मंदिर मंहत ललित शर्मा समेत भक्तों ने भव्य श्रृंगार कर कई धार्मिक अनुष्ठान करें। बाद में आरती कर प्रसाद का वितरण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस