7:21 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव, पुलिस ने दो को पकड़कर भेजा जेल

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव इनायतगंज में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को फिर तूल पकड़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और माहौल बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दो लोगों को पकड़ लिया।

गांव में रास्ते को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही है। मंगलवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई और झगड़े की नौबत आ गई। ग्रामीणों में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मान सिंह पुत्र बुधपाल और भगवान सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम इनायतगंज को हिरासत में ले लिया। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेश कौशिक का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर शांति भंग नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.