बिल्सी। नगर की मां भगवती सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार की शाम नगर से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए नगर से करीब सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों का एक जत्था रवाना हुआ। नगर से हर साल की तरह इस बार भी पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त बस से रवाना हुए। मां के दर्शन के लिए रवाना होने से पूर्व भक्त जमकर देवी गीतों की धुनों पर थिरकते नजर आए। माता रानी के भक्त उमेश चंद्र हनी ने बताया कि रविवार की सुबह सभी भक्तों ने पहले मां के दरबार पहुंच कर माता रानी के दर्शन किए। उसके बाद भक्तों द्वारा भू पार्किंग स्थल पर चौथा विशाल भंडारा आयोजित कराया गया। जहां पर सैकड़ों लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें समिति के सभी सदस्य का विशेष सहयोग रहा।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

