।


उझानी बदांयू 9 मार्च।
भारत की टी-20 विश्वकप जीत पर उझानी में जश्न मनाया गया। खिताब जीतते ही शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया।
आईसीसी पुरूष टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ उझानी में भी जश्न का माहौल छा गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार खिताब जीतते ही शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। होली की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि सड़कों पर दिवाली जैसा नजारा दिखाई देने लगा।



रविवार देर रात शहर के साहूकारा, बाजारकलां, घंटाघर चौराहे समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में लोगों ने आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हम हैं विश्व चैंपियन के नारे लगाए।
साहूकारा , पंजाबी कालोनी समेत कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने फाइनल मुकाबले का सामूहिक आनंद लिया। दिन में मंदिरों में भी टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई थीं।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com