2:18 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ महिला को सम्मानित करके मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें 95 वर्षीय ओमवती रस्तोगी को सम्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया इस मौके पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है महिलाओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं, कला, कीर्ति, जागृति जगाना और शिक्षित,स्वस्थ,आत्मनिर्भर बनाने को हमारा प्रयास और संस्थान का लक्ष्य है दुनिया की पहचान है नारी, हर घर की जान है नारी, बेटी बहन मां और पत्नी बनकर घर घर की शान है नारी, महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण राष्ट्र को मजबूत और देश को महान बनाता है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल नें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की देशवासियों को बधाई देते हुए कहा हजारो फूल चाहिए माला बनाने के लिए, हजारों दीप चाहिए एक आरती सजाने के लिए, हजारों बंदे चाहिए समुद्र बनने के लिए, परंतु एक महिला काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं समस्त महिलाओं को सम्मानपूर्वक नमन करता हूं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक जे. आर.गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, सदस्य दामोदर सिंह, सुरेंद्र चंद्र रस्तोगी, रामकिशोर, पंकज मिश्रा,ओमवती रस्तोगी के साथ तमाम महिलाएं मौजूद रही

 

विज्ञापन एक्सप्रेस