10:07 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही

स्कूली वाहन, 10 ओवरलोड एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले 72 वाहनों कुल-84 वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही* शासन एवं जिलाधिकारी महोदय बदायूं के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन/प्रशासन)श्री हरिओम एवं यात्री मालकर अधिकारी द्वारा आज जनपद में बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाते एवं वाहन चलते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 72 चालान की कारवाही की गई साथ ही 10 ओवरलोड भारी वाहनों के चालान कर सीज किए गए तथा 10 स्कूली वाहनों को चेक किया गया जिसमें से 02 स्कूली वाहन जो मानक के अनुरूप न होने पर चालान की कार्यवाही की गई जिनके द्वारा ₹ 2.66 लाख प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया, सभी जन सामान्य से अपील की जाती है कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें,तेज गति एवं नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के प्रपत्र पूर्ण रखें, समय से फिटनेस कराते रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.