5:12 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में तेज रफ़्तार पिकअप ने ई-रिक्शा, ठेले एवं सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर

बिल्सी । बदायं जिले के बिल्सी नगर में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप गाडी ने सडक किनारे बैठे लोगों, एक
ई-रिक्शा और एक फल के ठेले को टक्कर मार दी। इस
हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
यह घटना बदायूं स्टैंड के पास हई। टक्कर इतनी भीषण
थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्ूचना मिलते ही
बिल्सी पलिस मौके पर पहंची और पिकअप गाड़ी को
कब्जे में ले लिया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में
भर्ती कराया गया।
बिल्सी निवासी टिंकू गुप्ता ने बताया कि बदायूं की ओर
से आ रही पिकअप गाडी तेज गति में थी। उसने पहले
सडक किनारे खडे एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर
एक फल के ठेले को रौंदते हए सडक किनारे बैठे कई
लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
घायलों में ई-रिक्शा चालक फहीम, ई-रिक्शा में बैठे
अनेक पाल और रचना रानी शामिल हैं। इसके अलावा
सडक किनारे बैठी रामप्यारी, नरेंद्र और फल विक्रेता
अंकित भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में
जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस