10:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

सहसवान-बिसौली मार्ग पर राज बरोलिया के पास हुआ हादसा
बिल्सी। उघैती थाना क्षेत्र के सहसवान-बिसौली मार्ग पर राज बरौलिया गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिल्सी क्षेत्र के गांव कुदरनी निवासी लोकेश उर्फ नन्हे अपने ममेरे भाई राहुल के साथ बाइक से तालिबनगर जा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम जब वे सहसवान-बिसौली मार्ग पर राजबरौलिया गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद लोकेश के सिर में गहरी चोट होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि राहुल के हाथ और पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस