10:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी हुई में रोजा इफ्तार पार्टी, सौहार्द का दिया संदेश

बिल्सी हुई में रोजा इफ्तार पार्टी, सौहार्द का दिया संदेश
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में समाजवादी पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी फैजान राईन समेत मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। चौधरी फैजान राईन ने बताया कि इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं। इसी क्रम में मोहल्ला संख्या पांच में सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एकजुटता बढ़ती है और आपसी सद्भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मिलकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। इस मौके पर चौधरी फैजान राईन, बिलाल राईन, रिजवान राईन, फरमान राईन, मोबीन राईन, मोसिम राईन, अनस राईन, यूनिस राईन, सलीम राईन सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस