12:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में धूमधाम से मनाई होली, बच्चों ने की रंगों की बौछार

बिल्सी में धूमधाम से मनाई होली, बच्चों ने की रंगों की बौछार
बिल्सी। रंगों का पर्व होली का बुधवार को नगर और क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दोपहर तक लोग रंग से सराबोर रहे। बाद में नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के इस्लामनगर बस स्टैंड, मोहल्ला संख्या पांच होली चौक, मोहल्ला संख्या आठ सरकारी नलकूप संख्या दो पर सोमवार की शाम को करीब सात बजे होलिका दहन किया गया। यहां नगर के लोगों ने जौ और गन्ना से आखत दी। बाद में घरों में धूमधाम से हवन-यज्ञ के साथ होलिका दहन किया। सुबह करीब छह बजे के बाद बच्चों ने अपनी छतों से रंग की बौछारे शुरु की। इस बार रंग के प्रति लोगों में उत्साह काफी कम देखा गया। अधिकांश लोगों ने अबीर-गुलाल एक-दूसरे के ऊपर डाला। नगर में दोपहर 12 बजे तक लोगों ने रंग खेला। वहीं शांति व्यवस्था के लिए सीओ सुनील कुमार सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह समेत पुलिस फोर्स पूरी तरह से चौकस रही। आज बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली।

विज्ञापन एक्सप्रेस