2:02 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी क्षेत्र के गांव संजरपुर में तनावपूर्ण शांति, पुलिस पीएसी तैनात

उझानी बदांयू 5 मार्च।

बीती शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में डीजे बजाने को लेकर हुऐ दो गुटों के विवाद में हुऐ आज जबरदस्त पथराव के बाद गांव में पुलिस व पीएसी की तैनाती के बाद तनावपूर्ण शांति है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। पुलिस की सतर्कता से विवाद को बढ़ने से रोक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कल शाम बिल्सी मार्ग पर संजरपुर गांव में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया,कल मामला गाली-गलौज, मारपीट तक सीमित रहा जिससे दोनों गुटों के तीन लोगों के चोटें आई,एक गुट ने कोतवाली आकर शिकायतीपत्र भी दिया। कोतवाली पुलिस ने कल जाकर बातचीत से मामले को काफी हद तक शांत भी करा दिया।


आज एक गुट के एक युवक को खेत जाते वक्त दूसरे गुट के लोगों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया, फिर क्या था दोनों ओर से ईंट पत्थर फिकने लगे। बताते हैं उस समय गांव में दो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मगर वह भीड़ के आगे असहाय नजर आऐ।

पुलिस कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने जाते ही धर-पकड़ शुरू कर दी बताते हैं दोनों गुटों के एक दर्जन लोगों को पुलिस कोतवाली ले आई। वही ज्यादातर लोग घरों से भाग लिए। बहरहाल पुलिस की चुस्ती से संजरपुर गांव में स्थित नियंत्रण में है,तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पीएसी व पुलिस बल गांव में सुरक्षा की वज़ह से तैनात हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.