10:23 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने होली पर शहर के चौराहों पर आकर्षक रंगोली बनवाई

होली से पहले शहर के प्रमुख चौराहों पर सजी रंग-बिरंगी रंगोली
पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने नागरिकों से स्वच्छता व भाईचारे की अपील की
पूर्व मंत्री आबिद रजा की रंगोली की परंपरा को पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने बरकरार रखा
बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा के द्वारा वर्षों पूर्व होली पर शहर के चौराहों पर शुरू की गई रंगोली बनवाने की परंपरा को इस बार भी पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बरकरार रखा। उंन्होने शहर के प्रमुख चौराहों पर आकर्षक रंगोली बनवाकर स्वच्छता, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। रंग-बिरंगे गुलाल और मनमोहक डिजाइनों से सजे चौराहों ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और शहर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं।


शहर के लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, इन्द्र चौक, रेलवे स्टेशन, संतोष सिंह तिराहा और डीएम चौराहा,टिकटगंज, शहवाजपुर, कल्याणनगर, लालपुल, लोटनपुरा, मधुवन कालोनी, नेकपुर, मीराजी, साहूकारा,पथिक चौक, नगला मन्दिर, विरूआबाडी मन्दिर सहित विभिन्न मोहल्लों में सजी रंगोलियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। युवाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लेते हुए सुंदर आकृतियां उकेरीं, जिससे पूरे शहर में होली की उमंग और उल्लास देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस